E-Paperhttps://deniksamarthbhaskar.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा शिकायती पत्रः राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर राज्यमंत्री रवनीत सिंह पर कार्रवाई की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा शिकायती पत्रः राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर राज्यमंत्री रवनीत सिंह पर कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट सचिन श्रीवास्तव

नरसिंहपुर जिले में मंगलवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाना में केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निरीक्षक को एक शिकायत पत्र सौंपा, जिसमें आरोप लगाया गया कि रवनीत सिंह बिट्टू ने लोकसभा में राहुल गांधी को देश का ‘नंबर वन आंतकी’ बताते हुए उनके खिलाफ इनाम घोषित करने की बात की। इसी तरह, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री ने भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

कार्यकर्ताओं ने इन दोनों नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, जिला संगठन मंत्री संदीप पटेल, जिला प्रवक्ता देवेन्द्र शुक्ला, सोशल मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश अग्रवाल, शहर ब्लॉक अध्यक्ष अमित गोलू राय, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कंछेदी पटेल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र नेमा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ईशान राय सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दैनिक समर्थ भास्कर

हर खबर पर नजर सबसे तेज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!